सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत ग्राम जुवाड़ी में श्रद्धा और उल्लास के बीच भव्य श्रीरामलीला पाठ का विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत ग्राम जुवाड़ी में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच भव्य श्रीरामलीला पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के साथ ही पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आयोजन में वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीरामलीला पाठ के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम की लीलाओं और उनके आदर्शों के श्रवण के लिए ग्रामीणों की सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, त्याग, मर्यादा और संस्कारों को समाज तक पहुंचाना है, ताकि नई पीढ़ी भी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें