Urjanchal Tiger
रविवार, 1 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

“खाखन पुल पर मौत के मुंह से चालक को खींच लाए राहगीर, नदी में पलटा 16 चक्का हाईवा”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Nov 2026, 05:26 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाखन पुल के पास रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। विंध्यनगर से सीधी की ओर राखड़ लेकर जा रहा 16 चक्का हाईवा (MP 66 ZF 1344) अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन के अंदर फंस गया और उसकी जान पर बन आई।

निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाखन पुल के पास रविवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया। विंध्यनगर से सीधी की ओर राखड़ लेकर जा रहा 16 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन के भीतर ही फंस गया और उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई। ऐसे मुश्किल वक्त में मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता और साहस की मिसाल पेश करते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार हाईवा वाहन क्रमांक MP 66 ZF 1344 रविवार रात करीब 12 बजे खाखन पुल के पास पहुंचा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन राहगीरों ने हिम्मत नहीं हारी और पानी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। उनकी तत्परता से चालक को नया जीवन मिल गया। हादसे में घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर जियावन पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
इस हादसे में राहगीरों की बहादुरी सबसे बड़ी राहत बनकर सामने आई। समय रहते लोगों ने जिस साहस के साथ चालक को बाहर निकाला, उससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Advertisement

ADVERTISEMENT