Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

करवाचौथ : लाल साड़ी और श्रृंगार कर करी ‘करवा देवी’ की पूजा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 21 Oct 2024, 02:09 PM IST | 1 min read
karvachauth
Share:
Advertisement

सिंगरौली l निगम परिवार की महिला क्लब ने करवाचौथ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया । सभी महिलाएं अपने घरों से पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर दीपक ले करवाचौथ पर्व को मनाने के लिए एकत्रित हुई l

क्लब की होस्ट मीना बेस ने बताया कि करवाचौथ का त्यौहार अपने पति की लंबी उम्र व उसकी तरक्की के लिए महिलाएं रखती है। आज के दिन महिलाए दिन निकलने से पहले सरगई खाकर पूरा दिन अन्न व जल त्यागकर कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। फिर शाम के समय सभी महिलाए एकसाथ बैठकर कथा सुनती हैं।

करवाचौथ के इस पर्व को मनाने के लिए निगम परिवार की महिलाओं द्वारा थाली सजाओ, मेंहदी, डांस, संगीत, म्यूजिकल चेयर और तंबोला सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी l सभी ने प्रतियोगिता में भाग लिया l महिलाओं ने उपवास और चंद्रमा की पूजा के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा की l

यह भी पढ़ें : Diwali 2024 : दीपावली पर साड़ी पहनने का महत्व

इसके बाद सभी महिलाओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मिलकर डांडिया खेली l निगम परिवार की महिला क्लब द्वारा बताया गया कि आने वाले सभी त्योहारों को इसी तरह हम सब मिलकर हिंदू रीति-रिवाज से मनाएंगे l

कार्यक्रम में डॉ सुमन शर्मा, अंजू गोस्वामी, शशि, अर्चना, प्रिया यादव , प्रीति शर्मा , दृष्टि मिश्रा, मीनाक्षी तिवारी , हेनरी ठाकुर, अनीता बेस, रेणु सिंह सहित सभी महिलाएं उपस्थित रही l

Advertisement