Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 May 2024, 01:36 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण पर कलकत्ता हाई कोर्ट के ताजा आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर हो गई है। बीजेपी ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम लीग के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ओबीसी कोटा उपश्रेणी के तहत मुसलमानों को दिया गया ओबीसी आरक्षण रद्द कर दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2010 से 2024 तक पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को जारी किए गए ओबीसी प्रमाण पत्र भी रद्द कर दिए हैं। ये दोनों फैसले बताते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार कैसे असंवैधानिक रूप से तुष्टिकरण को आगे बढ़ा रही थी या यह कहा जा सकता है कि मुस्लिम एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा था।

पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे को उठाया था- कैसे ममता बनर्जी, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के अन्य नेता संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा…ममता बनर्जी ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के फैसले से सहमत नहीं हैं…कानून से ऊपर कोई नहीं है…”

Advertisement

जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी

जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन जब (कलकत्ता) हाई कोर्ट ऐसे मुद्दे पर फैसला देता है और मुस्लिम तुष्टिकरण उजागर होता है, तो वे चुप हो जाते हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को इस चुनाव में सबक सिखाएगी। पश्चिम बंगाल की जनता भी ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी।”