सिंगरौली। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नवजीवन विहार, विंध्यनगर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवजीवन विहार, विंध्यनगर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का राजनीतिक जीवन साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व और निर्णयों से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।
Also Read
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने तथा जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने कहा कि देश के प्रति इंदिरा गांधी की प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा का उनका योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।



