Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

SINGRAULI में अवैध यूरिया भंडारण और काला बाजारी, 168 बोरी यूरिया जप्त

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 30 Aug 2025, 08:06 PM IST | 1 min read
SINGRAULI में अवैध यूरिया भंडारण और काला बाजारी, 168 बोरी यूरिया जप्त
Share:
Advertisement

सिंगरौली में सूचना के आधार पर तहसीलदार ने अवैध यूरिया भंडारण और काला बाजारी करते 168 बोरी यूरिया जप्त किया है। यह पूरा मामला सरई क्षेत्र के ठरकठेला गांव का है, जहां से अवैध यूरिया खाद भंडारण और काला बाजारी का मामला सामने आया। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा और थाना की पुलिस टीम ने दिनांक 29 अगस्त 2025 को ठरकठेला निवासी हरिप्रसाद साहू पिता लालजी साहू (32) के निजी मकान पर संयुक्त रूप से छापा मारा है। पुलिस और खाद विभाग की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

इसके अलावा छापेमारी के दौरान हरिप्रसाद साहू के मकान से 22 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। जब हरिप्रसाद से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी प्रमाण पेश नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद की सभी बोरियों को जप्त कर लिया और इस मामले में आगे की कार्रवाई खाद विभाग द्वारा की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में हरिप्रसाद साहू को गजराबहरा निजी खाद्य दुकान के माध्यम से खाद वितरण का आवंटन किया गया था। लेकिन यहां लगभग 146 बोरियों की अनियमितता की बात सामने आई है।

सिंगरौली के किसानों ने यूरिया खाद को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की जिले में यूरिया खाद गिरोह हावी है। यहां किसानों को यूरिया के लिए 4 से 5 दिन तक लाइन में लगना पड़ रहा है। इतना सब्र करने के बाद भी किसानों को 1-2 बोरी मिल रही है। 500 से 1000 रुपए में मिल रही है। इतना ही नहीं निजी खाद्य दुकानदार एक बोरी यूरिया खाद 500 से 1000 रुपए लेकर किसानों के पेट पर सीधा डाका मार रहे हैं। जिसकी शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई उचित कार्यवाई नही की जा रही।

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886