Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में हाईवोल्टेज ड्रामा, कंपनी के वादे से त्रस्त टॉवर पर चढ़ी 2 महिलाएं

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 15 Mar 2026, 08:22 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में हाईवोल्टेज ड्रामा, कंपनी के वादे से त्रस्त टॉवर पर चढ़ी 2 महिलाएं
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले में विगत दिनों से लगातार हाईवोल्टेज टॉवर, नेटवर्क टॉवर पर चढ़ने की घटनाएं सामने आ रही है। कोई अपने परिवार से त्रस्त है, तो कोई कंपनी के वादे से त्रस्त है, तो कोई अपनी मेहनताना के लिए त्रस्त है। सिंगरौली में साप्ताहिक या मासिक तौर पर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्वयं तो परेशान हैं ही लेकिन अपने साथ-साथ परिवार और प्रशासन को भी परेशान करते हैं।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें की आज मोरवा थाना के पुलिस चौकी गोरबी क्षेत्र NCL ब्लॉक बी मध्यांचल बैंक के सामने टॉवर पर गोरबी-महादेईया की 2 महिलाएं चढ़ गई। जो दावा कर रही हैं की उनका घर कुछ दिन पहले कई वादे करके महावीर कंपनी के द्वारा गिराया गया था। जो आज तक पूरा नही हुआ, ऐसा लगता है की महावीर कंपनी दफ्तरों में दर-बदर भटक रही है या कंपनी के धुल के कणों की चादर ओड़ ली है।

आपको बता दें की टॉवर पर चढ़ी महिलाओं का कहना है की महावीर कंपनी ने जब घर गिराया था तो कई वादे किये थे, जिसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन ओ वादे अभी तक पूरे नहीं हुए, वहीं टॉवर पर चढ़ी महिला का कहना है की पूर्व तहसीलदार दीपेंद्र तिवारी ने घर गिरवाया था, अब तहसीलदार आए जो वादे किए थे उसको पूरा करे।

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला को लेकर गोरबी क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। महिला का आरोप है कि महावीर कंपनी को बसाने के लिए उसका घर गिरा दिया गया, जिससे नाराज़ होकर उसने विरोध में यह कदम उठाया। जिसे देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और प्रशासन को सूचना दी गई। वहीं पुलिस की काफी समझाइश के बाद महिला को नीचे उतारने की कोशिश की गई जो की सफल रही।

ADVERTISEMENT
Advertisement