Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Heeramandi Trailer Launch : मनीषा कोइराला का 28 साल का इंतजार खत्म

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 09 Apr 2024, 10:20 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Heeramandi Trailer Launch : संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित  सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार (Heeramandi The Diamond Bazaar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म शाही महल से शुरू हुई इंकलाब तक की कहानी बयां करती है। हीरामंडी में मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) की अदाकारी बेहद खास है।

90 दशक की मशहूर अभिनेत्रियों मनीषा कोइराला हीरामंडी से पहले संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ 1996 में म्यूजिकल ड्रामा खामोशी द म्यूजिकल (Khamoshi The Musical) में काम किया था। इस फिल्म से भंसाली ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था।

मनीषा कोइराला का 28 साल का इंतजार खत्म

मनीषा कोइराला के साथ भंसाली 28 साल बाद काम कर रहे हैं। मनीषा कोइराला ने हीरामंडी के ट्रेलर लॉन्च में कहा, “मैंने संजय के कॉल का 28 साल तक इंतजार किया है। ऐसे जीनियस के साथ काम करना सम्मान की बात है। बहुत सारी मेहनत, प्यार और मोहब्बत से हमने इसे (हीरामंडी) बनाया है। उम्मीद करते हैं कि आप सभी को ये पसंद आए।”

Heeramandi The Diamond Bazaar की कास्ट

गुड़ी पड़वा के मौके पर हीरामंडी का धमाकेदार ट्रेलर (Heeramandi Trailer) रिलीज कर दिया गया है। प्यार, इंतकाम और आजादी की जंग दिखाती हीरामंडी में सभी कलाकार किरदार में नजर आए। मनीषा कोइराला के अलावा सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, फरदीन खान, शेखर सुमन, ताहा शाह और अध्ययन सुमन अहम भूमिका में हैं।

Heeramandi The Diamond Bazaar सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886