सिंगरौली, 16 अक्टूबर 2025। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति द्वारा आदर्श ग्राम पिपरा में “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी – हर घर दिवाली” उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नवांकुर सखियों को साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया। कुल 100 बहनों को साड़ी दी गई।
Also Read
मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह, और जनपद सदस्य प्रेमलाल शाह ने की। जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

नवांकुर सखियों ने कलश और तिलक से अतिथियों का स्वागत किया। शिव मंदिर में भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। नर्मदा सेवा समिति की अध्यक्ष प्रीता गुर्जर और सचिव अमृता शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और तुलसी पौधा देकर किया।
कार्यक्रम में सरपंच रामसुभग पनिका, उप सरपंच विद्यासागर वैश्य, पार्षद संतोष शाह, एवं गायत्री परिवार के राममिलन सोनी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रमेश गुर्जर और सुनीता साकेत ने किया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, नवांकुर सखियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
View this post on Instagram




