सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने 400 केवी विंध्याचल–सतना-4 ट्रांसमिशन लाइन के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम का ओएस दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन एवं कमीशनिंग किया।
एनटीपीसी विंध्याचल ने 400 केवी विंध्याचल–सतना-4 ट्रांसमिशन लाइन के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम का सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन और कमीशनिंग किया। ओएस दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न इस कार्य के साथ विंध्याचल–सतना-3 एवं 4 दोनों लाइनों के सिस्टम का प्रतिस्थापन पूरा हो गया है। इससे स्विचयार्ड की विश्वसनीयता बढ़ने के साथ विद्युत निकासी प्रणाली और सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




