Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : 764 पदों पर आवेदन शुरू, 1 जनवरी तक मौका

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 19 Dec 2025, 01:10 PM IST | 1 min read
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : 764 पदों पर आवेदन शुरू, 1 जनवरी तक मौका
Share:
Advertisement

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की ओर से DRDO CEPTAM 11 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Tech-A) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 01 जनवरी 2026 तक DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DRDO ने CEPTAM 11 भर्ती के तहत STA-B और Technician-A के 764 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 764 पदों को भरा जाएगा।

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B): 561 पद
  • टेक्नीशियन-ए (Tech-A): 203 पद

आवेदन से जुड़ी जरूरी तिथियां

  • आवेदन शुरू: 11 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 01 जनवरी 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 03 जनवरी 2026 (रात 11:55 बजे तक)
  • फॉर्म करेक्शन: 04 जनवरी से 06 जनवरी 2026

आवेदन शुल्क

STA-B पद के लिए

  • जनरल / OBC / EWS / MSP: ₹750

Tech-A पद के लिए

  • जनरल / OBC / EWS / MSP: ₹600

SC / ST / PH / ESM / सभी महिला उम्मीदवार: ₹500 (दोनों पदों के लिए)

Advertisement

फीस रिफंड (Tier-I परीक्षा के बाद)

  • जनरल / OBC / EWS / MSP: ₹500
  • SC / ST / PH / सभी महिला उम्मीदवार: ₹500

फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

वेतनमान

  • STA-B: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह
  • Tech-A: ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह

शैक्षणिक योग्यता

STA-B पद

  • बीएससी डिग्री, या
  • ऑटोमोबाइल, केमिकल, सिविल आदि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

Tech-A पद

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास, या
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट

आयु सीमा

  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले drdo.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर DRDO CEPTAM 11 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।

अधिकारिक नोटिफिकेशन – Notifications

आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886