Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

DPS Vindhyanagar पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का प्रथम विजेता !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 01 Aug 2025, 10:07 PM IST | 1 min read
DPS Vindhyanagar
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 01 अगस्त 2025 : जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक शानदार सत्र का आयोजन हुआ, जब उमंग भवन एनटीपीसी में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता भव्य रूप से संपन्न हुई। कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के एमपी बोर्ड, केंद्रीय बोर्ड और अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जिले के 153 सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों से 459 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीयन कर हिस्सा लिया। प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुई रिपोर्टिंग के बाद, पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने पर्यटन से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इसके बाद द्वितीय चरण में मल्टीमीडिया क्विज राउंड हुआ, जिसमें विज़ुअल और ऑडियो प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों की समझ और प्रतिक्रिया क्षमताओं की परीक्षा ली गई।

प्रतियोगिता का परिणाम चयनकर्ताओं द्वारा घोषणा किए जाने पर डीपीएस विंध्यनगर स्कूल (DPS Vindhyanagar) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले की शान बढ़ाई। महारानी लक्ष्मीबाई बारगवां विद्यालय को द्वितीय और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। उपविजेता के रूप में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, डीएवी अमलोरी, और शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक बैढ़न ने अपनी कड़ी मेहनत का फल दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश, तथा एसडीएम सृजन वर्मा ने विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, लोकसेवा प्रबंधक रमेश पटेल, सहायक संचालक कविता त्रिपाठी एवं विद्यालय प्राचार्यों के निर्देशन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिन्होंने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का यह आयोजन न केवल छात्रों के ज्ञान को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि जिले में युवाओं में पर्यटन तथा सांस्कृतिक जागरूकता को भी मजबूत किया। प्रतियोगिता के आयोजन से सिंगरौली के शैक्षणिक माहौल में नए उत्साह का संचार हुआ है, जो भविष्य में और भी प्रतिभाओं को प्रेरित करेगा।

Advertisement