Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

देशभर के सभी Post Offices में जल्द ही Digital Payment की सुविधा होगी शुरू …

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 Aug 2025, 02:09 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

देशभर के सभी डाकघर अब जल्द ही डिजिटल पेमेंट स्वीकार करेंगे। पोस्ट ऑफिस काउंटरों पर डिजिटल लेनदेन की सुविधा अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी। डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने अपने IT सिस्टम को अपग्रेड करके एक नई एप्लिकेशन लागू की है, जिसके जरिए हर काउंटर पर अब UPI-आधारित डायनमिक QR कोड जनरेट होगा। ग्राहक कोई भी सेवा लेने के लिए अपनी पसंदीदा UPI ऐप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) से स्कैन कर तुरंत भुगतान कर सकेंगे।

यह सुविधा पहले कर्नाटक के मैसूर, बागलकोट और अन्य डाकघरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई थी, जो सफल रही। इससे पहले, पोस्ट ऑफिस में केवल स्टैटिक QR कोड का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन तकनीकी परेशानियों की वजह से उसे बंद करना पड़ा था। अब डायनमिक QR कोड हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग बनता है, जिससे लेनदेन और भी सुरक्षित व आसान हो जाता है.

इस नई व्यवस्था के लागू होने से खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के करोड़ों लोगों को डाकघर की सेवाओं जैसे पोस्टेज, पार्सल बुकिंग, साख जमा आदि के लिए डिजिटल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। पोस्ट आफिस कर्मचारी ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट में मदद भी करेंगे। यह कदम ‘डिजिटल इंडिया’ मिशन के तहत कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

अब, अगस्त 2025 से किसी भी डाकघर में लाइन में लगने या नकदी ढूंढ़ने की जरूरत नहीं, बस QR कोड स्कैन करें और पेमेंट मिनटों में पूरा करें!

Advertisement