Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन चोरों से 9 चोरी की बाइक बरामद।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 26 Jul 2026, 10:14 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 शातिर वाहन चोरों के कब्जे से करीब 10.40 लाख रुपये कीमत की 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह तथा एसडीओपी चितरंगी के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चितरंगी पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों के कब्जे से करीब 10 लाख 40 हजार रुपये कीमत की 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि चार विधि-विरुद्ध संघर्षरत किशोरों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह एवं एसडीओपी चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में रामदेव सिंह निवासी बगैया सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर चितरंगी, मोरवा, बरगवां और नवानगर थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात सामने आई। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 9 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 10.40 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement