Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

चुनावी ड्यूटी से लौट रहे पुलिस और नेशनल गार्ड के जवानों से भरी बस पलटी

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 20 Apr 2024, 10:13 AM IST | 1 min read
Betul News : चुनावी ड्यूटी से लौट रहे पुलिस और नेशनल गार्ड के जवानों से भरी बस पलटी
Share:
Advertisement

Betul News : लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चुनावी ड्यूटी पर छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रहे पुलिस और नेशनल गार्ड के जवानों से भरी बस बैतूल के बरेठा घाट पर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए, जिनमें से नौ को गंभीर रूप से घायल होने पर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी का इलाज शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवानों को ले जा रही बस क्रमांक एमपी 13 पी 2233 बरेठा घाट पर अर्जुन गोंदी जोड़ पुलिया के पास शनिवार सुबह करीब 4 बजे ट्रक से टकराने के बाद घाट पर पलट गई। सूचना मिलने पर शाहपुर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शाहपुर और बैतूल के अस्पतालों में पहुंचाया गया। बस में सवार जवानों ने बताया कि बस रात करीब 1 बजे छिंदवाड़ा से राजगढ़ के लिए निकली थी। अचानक सड़क पर जोरदार आवाज हुई और बस पलट गयी।

घायलों में नरेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, राहुल सोलंकी, रमेश, देवेन्द्र वर्मा, अखिलेश बनवारी, मनोहर लाल, मुकेश, माधव सिंह, पर्वत सिंह, नारायण सिंह, असलम, दिनेश, राम सिंह, रामबाबू, इन्द्रपाल, भगवान सिंह, केलाराम , आसिफ अली, राहुल वर्मा, अखिलेश, दिनेश व अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़े – मंडला जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की मौत

Advertisement