Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2025 : पदों की संख्या बढ़ी, अब 24,492 भर्तियां

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 28 Dec 2025, 10:00 PM IST | 1 min read
BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2025 : पदों की संख्या बढ़ी, अब 24,492 भर्तियां
Share:
Advertisement

BSSC 2nd Inter Level Recruitment 2025 : बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। आयोग ने इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। पहले इस भर्ती के तहत 23,175 पदों पर नियुक्ति होनी थी। अब इसमें 1,317 नए पद जोड़े गए हैं। इसके बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 24,492 हो गई है।

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब 24,492 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 फरवरी 2026 तक कर दी गई है।

आवेदन की तिथि बढ़ी

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीएसएससी ने आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 16 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म को पूरी तरह से भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई थी, लेकिन अब उसको बढ़ाकर 16 फरवरी 2026 तक कर दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना जरूरी है।
  • बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से 100 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बीएसएससी की यह भर्ती इंटर पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करके अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें।

अधिकारिक सूचना – Notification

ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886