Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली के खुटार में होली पर खूनी संघर्ष, तीन लोगों पर चाकू से हमला

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 04 Mar 2026, 08:20 PM IST | 0 min read
सिंगरौली के खुटार में होली पर खूनी संघर्ष, तीन लोगों पर चाकू से हमला
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले के खुटार क्षेत्र में होली के दिन हिंसक घटना हो गई। दोपहर करीब 2 बजे खुटार पोखरा तालाब के पास विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया। यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, जो छोटे से शुरुआत हुआ और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

सिंगरौली के खुटार क्षेत्र में होली के दिन आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मोटरसाइकिल टकराने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रुद्र प्रताप सिंह गहरवार और कमलेश शाह ने चाकू से हमला किया। घायलों की पहचान रविंद्र कुमार शाह, धर्मेंद्र कुमार शाह और विकेश कुमार शाह के रूप में हुई है। तीनों खुटार के निवासी हैं।

तीनों की हालत गंभीर

हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने लिया आरोपियों को हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

होली जैसे पर्व पर हुई इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886