Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बीजेपी नेता राजा भैया गुर्जर की घर में घुसकर पिटाई, वीडियो वायरल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 22 Apr 2024, 10:56 AM IST | 1 min read
बीजेपी नेता राजा भैया गुर्जर की घर में घुसकर पिटाई, वीडियो वायरल
Share:
Advertisement

Gwalior News : महाराजपुरा के आदित्यपुरम में रहने वाले भाजपा नेता राजा भैया गुर्जर और उनके ड्राइवर शैलेन्द्र गुर्जर के साथ एक रिटायर फौजी ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि रिटायर फौजी शराब के नशे में था। गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया।

बीजेपी नेता राजा भैया गुर्जर के ड्राइवर ने जब रिटायर फौजी से गाड़ी हटाने को कहा तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने घर के बाहर और फिर अंदर हमला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है। महाराजपुरा पुलिस ने बीजेपी नेता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़े – कांग्रेस और वामपंथियों की मानसिकता पर शर्म भी आती है गुस्सा भी और हंसी भी : CM Mohan Yadav

Advertisement