BHU CHS SET 2026 : स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 20 मार्च आखिरी तारीख – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

BHU CHS SET 2026 : स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 20 मार्च आखिरी तारीख

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 23 Feb 2026, 11:42 PM IST | 1 min read
BHU CHS SET 2026 : स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 20 मार्च आखिरी तारीख
Share:
Advertisement

BHU CHS SET 2026 : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की ओर से स्कूल एंट्रेंस टेस्ट (SET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार (BHU CHS SET) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 तय की गई है। फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने BHU CHS SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है। परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

एलकेजी, नर्सरी और कक्षा 1 से 6 तक के लिए:

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये।
  • जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये।

कक्षा 9वीं से 11वीं में दाखिले के लिए:

Advertisement

  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये।
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये।

इस दिन होगी परीक्षा

  • कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 23, 24, 25 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • 4 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी।
  • उम्मीदवार 7 मई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
  • आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये फीस देनी होगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

एलकेजी, नर्सरी, कक्षा 1 से 6 और कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के आसान स्टेप्स इस प्रकार हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Applicant Login’ पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • अंत में प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

अधिकारिक सूचना

कक्षा 0 से 6 – Notification

कक्षा 9 से 11 – Notifcation

आवेदन करें

Apply Online – (Class LKG To 6th)

Apply Online – (Class 9th To 11th)

ADVERTISEMENT
Advertisement