सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग किराना दुकानों से अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 4,760 रुपये कीमत की शराब जब्त की है।
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की देशी-विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। थाना प्रभारी माड़ा शिवम मुजुमदार मिश्रा को सूचना मिली थी कि ग्राम कुड़मिया और हल्का में किराना दुकानों की आड़ में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
Also Read
सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम कुड़मिया निवासी कुमार जयसवाल के कब्जे से 5 पाव देशी प्लेन, 4 पाव लाल मसाला, 1 पाव गोवा शराब तथा 9 नग स्ट्रांग बीयर जब्त की। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 2,030 रुपये बताई गई है। इसी तरह ग्राम हल्का में समाधार शाह की किराना दुकान से 8 पाव देशी प्लेन, 7 पाव गोवा, 8 पाव मसाला देशी शराब और 5 नग स्ट्रांग बीयर बरामद की गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
इसकी अनुमानित कीमत 2,825 रुपये है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 4,760 रुपये की अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।





