सिंगरौली। जिले के सासन चौकी क्षेत्र के पुल नंबर-3 के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जिले के सासन चौकी क्षेत्र के पुल नंबर-3 के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित शाह पिता स्व. राजकरन शाह, निवासी सासन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित किसी परिजन को वैढ़न छोड़कर बाइक से सासन लौट रहा था। शाम करीब साढ़े 6 बजे पुल नंबर-3 के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई है।




