Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 की दर्दनाक मौत

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 25 Jul 2025, 10:30 PM IST | 1 min read
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 की दर्दनाक मौत
Share:
Advertisement

सिंगरौली ।। सिंगरौली में बादल फटने से पूरा क्षेत्र अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मूशला धार बारिश कोहराम मचाते नज़र आई तो दूसरी तरफ आकाशीय बिजली तांडव मचा रही है। आपको बता दे कि सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनगुड़ी पुलिस चौकी के इलाके में आज सुबह करीब 8:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिससे फूलझर गांव के निवासी जयपाल सिंह पिता रूपसाय सिंह (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना तेज बारिश के दौरान हुई, जब जयपाल सिंह किसी कार्य से बाहर थे।

युवक की आकस्मिक असमय मौत

सिंगरौली के वार्ड 38 ढोटी निवासी दिलीप शाह (30) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई। यह हादसा अचानक हुई बारिश के दौरान उस समय हुआ जब दिलीप किसी कार्यवश बाहर निकले थे। इस हादसे के बाद उन्हें तत्काल परिजनों द्वारा ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएम कक्ष में भेजा गया है। इस असमय निधन की खबर से पूरे वार्ड और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement
Advertisement
Ad किराना दुकान Online Store Demo
मोतियाबिंद ऑपरेशन
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886