Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में चौकी प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 06 Jul 2025, 02:51 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में चौकी प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
Share:
Advertisement

सिंगरौली में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जांच भी शुरु हो गई है। जिन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और जिनकी विभागीय जांच चल रही है। ऐसे 11 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने लाइट अटैच कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें की जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें चौकी प्रभारी से लेकर सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

https://urjanchaltiger.in/the-vehicle-of-development-is-stuck-in-potholes-singraulis-suffering-continues/106766/

एसपी ने इन्हें किया लाइन अटैच

एसपी ने कुंदवार चौकी प्रभारी बालेंद्र त्यागी, एएसआई विजय पटेल, अमित द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, शिवेंद्र सिंह, विपिन तोमर, विपुल पाठक, पुष्पराज सिंह, फतेबहादुर सिंह अशोक यादव, समीर धुर्वे को लाइन अटैच कर दिया। इतना ही नही इन सभी को तत्काल प्रभाव से पुलिस थानों और चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के बाद की गई है। अभी जिले में पदस्थ कई थाना प्रभारियों की भी विभागीय जांच दूसरे जिलों में चल रही है। वहीं कुछ का नाम लोकायुक्त में दर्ज प्रकरणों में भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। जिससे उन्हें भी लाइन अटैच किया जा सकता है।

https://urjanchaltiger.in/a-trailer-from-adani-group-crushed-a-bike-a-young-man-died-a-painful-death/106759/

Advertisement