Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गस्त के दौरान 231 आरोपियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 20 Apr 2023, 05:23 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली में पुलिस एक्शन में आ चुकी है।  03 सौ पुलिस कर्मियों की 20 टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों व गुण्डा/निगरानी बदमाशों के साथ-साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 231 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुभाग के राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में 300 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की 20 टीमें बनाकर एवं सभी को ब्रीफ कर नाइट कॉन्बिंग गस्त की।

पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी

साथ ही 10 वर्ष से अधिक समय से फरार स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई। रात भर चली इस कार्यवाही में लगभग 06 घण्टे में 55 गिरफ्तारी वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 8 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 82 निगरानी बदमाश, 77 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया तथा 07 अवैध की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा 01 जिला बदर आरोपी को चेक किया गया। इस दौरान शहर एवं कस्बों में एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण एवं सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।  देखे लिस्ट

देखे लिस्ट

रात्रि कॉम्बिग गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों नें पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ की गई। इस दौरान बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने फटकार लगाकर समझाईश दिया गया, वही परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्त्यिों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रखा गया।

यह कार्यवाही मे:

सिंगरौली जिले में  पूरे  एक साथ की गई। इसकी जानकारी लीक नहीं होने से ज्यादा से ज्यादा बदमाशों को पकड़ा जा सका।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886