Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : विन्ध्यनगर पुलिस को मिली कामयाबी चेन स्नेचिंग के प्रकरण में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 30 Apr 2023, 07:22 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली  दिनांक 05.03.2023 को फरियादिया मीना बंशल पत्नी ज्ञानेन्द्र मोहन बंशल उम्र 76 वर्ष निवासी एचआईजी 21 कालोनी थाना विन्ध्यनगर की अपने पति के साथ रात करीब 10.00 बजे विवेकानन्द पार्क एमआईजी कालोनी विन्ध्यनगर में टहल रही तभी कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादिया के पीछे तलफ से आया और फरियादिया के गले से सोने की चैन को छीनकर वहां से भाग गया।

घर के लिये रवाना हुई तो पार्क के गेट के बाहर एक बोलेरो गाडी खडी थी, उसके पीछे पहुंची तभी पीछे से लडका आकर गले से सोने की चेन छीन कर भाग गया। सोने की चेन की कीमत लगभग 50 हजार रूपये है।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर पता तलास की गई और इसके परिणाम स्वरूप दिनांक 30.04.2023 को लूट के आरोपी को ढूंढ निकाला गया और आरोपी के कब्जे से लूट की गई उपरोक्त सोने की चैन को बरामद किया गया है। आरोपी के ज्यूडीसियल रिमांड पर भेजा जा रहा है।

 

जप्त माल का विवरण

एन नग सोने की चैन कीमती लगभग 50000 रुपये की

आरोपी का नाम व पता

अमन कुमार बर्मा पिता राम जियावन बर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बनौली

Advertisement

इनका रहा सराहनीय भूमिका

निरीक्षक शंखधर द्विवेदी थाना प्रभारी, उप निरीक्षक पंचराज सिंह, सउनि गुलाब – बहरोलिया, प्र. आर. अमित जायसवाल, आर, जितेन्द्र सिंह, आर. अमित द्विवेदी, प्र. आर. बृजेश सिंह, प्र. आर. कृष्ण कुमार पाण्डेय, म. आर. अंकिता मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886