Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : बोलोरे से कुचल कर पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुल्डोजर,आरोपियों को निकाला जुलूस

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 Apr 2023, 01:36 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले के कोतवाली क्षेत्र मे कार से कुचल कर पिता पुत्र की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर मकान धराशायी करा दिया साथ ही आरोपियों का जुलूस निकाला गया ,आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पैदल कोर्ट ले जाया गया जहां आरोपियों को न्यायालय मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया
जाने क्या है पूरा मामला-

 

गुरुवार को जबलपुर से सिंगरौली आये अश्वनी केशरी एंव उनके पुत्र सचिन केशरी को उसके भतीजे ने कार से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कचनी मे आरोपी इंद्रभान केशरी ने अपने बेटे अजय केशरी के साथ मिलकर अश्वनी एंव अश्वनी के बेटे सचिन केशरी के साथ पैसे लेनदेन को लेकर मारपीट करने लगा जिसपर अश्वनी अपने बेटे के साथ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जाने लगा जिसपर आरोपी इंद्रभान ने अपने बेटे के साथ मिलकर अश्वनी एंव उसके बेटे पर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया एंव मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुट गई थी।

आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध, बरगवा मे पकड़ाए आरोपी-

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 341,307,302,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर सीसीटीवी एंव साइबर सेल की मदद आरोपियों को बरगवा क्षेत्र से धर दबोचा।
आरोपियों के घर पर चला बुल्डोजर, मकान हुआ धाराशायी –

जिला प्रशाशन ने शुक्रवार को दोहरी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी इंद्रभान केशरी के घर पर बुल्डोजर चलवाकर आरोपियों के करोड़ों के मकान को धाराशायी करा दिया कार्यवाही सुबह 11 बजे के आसपास से शाम 4-5 बजे तक कार्यवाही चली। कार्यवाही के दौरान कोतवाली टी आई, विंध्यनगर टी आई, नवानगर टी आई,जयंत चौकी प्रभारी, राजस्व अधिकारी आरपी वैश्य, तहसीलदार शहरी रमेश कोल, तहसीलदार ग्रामीण प्रीति सीकरवार, हल्का पटवारी मौजूद रहे।

 

Advertisement

दोहरी हत्या की वारदात देने वाले आरोपियों का जुलुस निकाला, पुलिस ने आरोपियों के हाथ मे हथकड़ी लगाकर पैदल कोर्ट ले गई जहां आरोपियों को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886