Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली न्यूज़ : जिले के वैढऩ शहर के गनियारी स्थित शांति नगर मोहल्ले में पहुंचा चीतल देखे पुरा मामला

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 02 May 2023, 11:09 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली  वन विभाग की टीम ने 10 घण्टे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन वैढऩ शहर के गनियारी स्थित शांति नगर मोहल्ले में  सोमवार की सुबह एक चीतल पहुंच गया। जहां रहवासियों ने इसकी जानकारी वन विभाग के टीम को दिया। मौके पर वन परिक्षेत्राधिकारी टीम के साथ पहुंच करीब 10 घण्टे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तब कहीं चीतल को पकडऩे में सफल रहे।

वन परिक्षेत्राधिकारी बैढऩ भीमसेन ने बताया कि सोमवार को शांति मोहल्ले के रहवासियों के यहां से एक चीतल जंगल से भटकते हुए कुद्दूस के घर के पीछे उछलकूद कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वन मण्डलाधिकारी एवं एसडीओ को अवगत कराते हुए चीतल को पकडऩे के लिए टीम रवाना हुई। जहां 10 घण्टे तक रेस्क्यू चलाया गया। तब कहीं चीतल जाल में फस पाया। चीतल का स्वास्थ्य चेकअप कराकर ईको पार्क माड़ा रवाना कर दिया गया।

 

यह चीतल करीब 3 साल का है। इसे किसी प्रकार की कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है

यह चीतल करीब 3 साल का है। इसे किसी प्रकार की कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

 

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन में रेंजर भीमसेन के साथ-साथ

 

  1. डिप्टी रेंजर सूर्यमणि त्रिपाठी,
  2. महेन्द्र तिवारी,
  3. वन रक्षक अविनाश त्रिपाठी,
  4. योगेन्द्र सिंह धुर्वे,
  5. संसार अहमद सिद्दीकी शामिल रहे

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT