Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
80% OFF
Buy Now

आईटीआई के 45 युवाओं को मिली इंडस्ट्री में उड़ान

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 21 Sep 2025, 04:39 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के सरकारी आईटीआई सिंगरौली में शनिवार को रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया। हिंडालको इंडस्ट्रीज, रेणुकोट हेतु आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जिले के होनहार युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजन इंडिया के प्रबंधक मानव संसाधन निर्भय कुमार की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया में 85 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 55 का प्रारंभिक चयन हुआ, जबकि लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद 45 युवाओं को अंतिम रूप से चुनकर लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) प्रदान किए गए। संस्था के प्राचार्य ने कहा कि यह अवसर युवाओं के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर रोजगार की नई उम्मीद और खुशी साफ झलक रही थी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement