Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Yamuna Expressway Accident Video : घने कोहरे में भीषण टक्कर, 7 बसों व 2 कारों में आग, 13 की मौत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Dec 2025, 06:28 PM IST | 1 min read
Yamuna Expressway Accident Video
Share:
Advertisement

मथुरा/आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार से चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सात बसों और दो कारों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के पास माइलस्टोन संख्या 125 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कोहरा इतना घना था कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। आगे चल रहे वाहन अचानक दिखे नहीं और पीछे से आ रहे वाहनों ने नियंत्रण खो दिया, जिससे एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ते चले गए।

वाहनों में फंसे लोग, कुछ ने कूदकर बचाई जान

टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। कुछ यात्री बसों के अंदर ही फंस गए, जबकि कुछ लोगों ने समय रहते बसों से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि राहत एवं बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Yamuna Expressway Accident Video

13 मौतों की पुष्टि, कई घायल

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार, तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886