Urjanchal Tiger
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, सप्ताह में दो दिन होगी विभागीय समीक्षा

Om Prakash Shah

Author | Updated: 26 Nov 2026, 06:11 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण और गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि दोनों विभाग सप्ताह में दो दिन संयुक्त बैठक आयोजित कर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करें, ताकि कमियों को समय रहते दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सके। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण नियंत्रण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एसडीएम को ब्लॉक स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक करने और स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित संयुक्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और एएनसी पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं। बीएमओ प्रत्येक गर्भवती महिला का नियमित फॉलोअप करें तथा प्रसव की संभावित तिथि के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण, एम्बुलेंस की उपलब्धता और संस्थागत प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कुपोषण के मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गंभीर एवं मध्यम कुपोषित तथा अति कम वजन वाले बच्चों का तत्काल चिन्हांकन कर उन्हें आवश्यकता अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए। वहीं टीकाकरण से वंचित बच्चों के लिए विशेष कैच-अप राउंड चलाने तथा कमजोर जनजातीय समूहों एवं औद्योगिक टाउनशिप में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी सीडीपीओ को प्रत्येक परियोजना में पांच-पांच आंगनवाड़ियों का चयन कर उन्हें मॉडल आंगनवाड़ी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इन केंद्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों एवं प्री-लर्निंग कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा, जिससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं एवं महत्वपूर्ण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संक्रामक एवं गैर-संक्रामक बीमारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT