Urjanchal Tiger
शनिवार, 21 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

याय का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे न्यायिक अधिकारी, बाइक रैली से हुआ न्यायोत्सव का समापन

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Nov 2026, 06:45 AM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित न्यायोत्सव का समापन भव्य बाइक रैली के साथ हुआ। रैली के जरिए आमजन को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय तक आसान पहुंच का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित न्यायोत्सव का समापन भव्य बाइक रैली के साथ हुआ। रैली के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय तक सहज पहुंच के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल ने जिला न्यायालय परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र सोनी भी उपस्थित रहे। रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर माजन मोड़ पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
न्यायोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों, दिव्यांगजनों एवं जेल में निरुद्ध बंदियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को उनके विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा जरूरतमंदों तक निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधा पहुंचाना रहा। बाइक रैली के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और आर्थिक असमर्थता किसी को न्याय से वंचित नहीं कर सकती। न्यायोत्सव का समापन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी जागरूकता पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT