सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पांच जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के नामों की घोषणा की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक मजबूती को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा 20 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में सिंगरौली जिले की कमान लालबाबू वैश्य को सौंपी गई है। उन्हें युवा मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी इस सूची में सिंगरौली सहित पांच जिलों में संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति को जिले में युवा संगठन को नई दिशा देने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
लालबाबू वैश्य के सामने अब युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक युवा मोर्चा की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें