सिंगरौली। भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के संकल्प के साथ सिंगरौली पुलिस ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक आदर्शों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली जनसेवा और निष्पक्षता की शपथ।
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं
Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें
भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की प्रतिबद्धता को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा 26 नवंबर को जिलेभर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के समस्त थानों एवं चौकियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। साथ ही संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजन किए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विधि के शासन को सर्वोपरि रखते हुए नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष कार्रवाई और समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा करना भी है। संविधान के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना से कार्य करने का संदेश दिया गया। संविधान दिवस के इस आयोजन के माध्यम से सिंगरौली पुलिस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका के प्रति निष्ठा दोहराई। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि संविधान की सर्वोच्चता, कानून का सम्मान और नागरिकों की सुरक्षा उसकी कार्यप्रणाली के मूल आधार हैं।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें