सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में 26 नवंबर को 77वां संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में 77वां संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय से लेकर सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों तक संविधान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान में निहित मूल आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने विभिन्न विभागों के महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
संविधान दिवस के अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में भी सामूहिक रूप से उद्देशिका का वाचन किया गया। इस पहल के माध्यम से कंपनी के कार्यस्थलों पर संवैधानिक जागरूकता, जिम्मेदार नागरिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। गौरतलब है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देश के संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान न केवल देश की शासन व्यवस्था का आधार है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और स्वतंत्रता प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें