Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शादी का माहौल बदला मातम में, सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जलकर मौत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 May 2024, 01:50 PM IST | 1 min read
शादी का माहौल बदला मातम में, सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जलकर मौत
Share:
Advertisement

UP News : झांसी में भीषण सड़क हादसा हो गया। झाँसी के एक परिवार के लिए शादी का माहौल मातम में बदल गया। बारात मंडप तक पहुंचने से पहले ही सबकुछ खत्म हो चुका था। सड़क दुर्घटना में दूल्हा सहित पूरे परिवार की मृत्यु हो गई। जिसमें कार सवार दूल्हा समेत 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गये।

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ागांव थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पुल पर पारीछा में भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बिलाटी गांव थाना एरच निवासी आकाश (23) बरात लेकर छपार गांव थाना बड़ागांव जा रहा था। उनकी कार में आकाश, उनके भाई, उनके भतीजे ईशु (7) और आशीष (20) और परिवार के अन्य सदस्य यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी कार पारीछा पुल के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई।

अन्य रिश्तेदार भी दूल्हे की कार से कुछ दूरी पर थे। जब तक वह पहुंचे तो कार आग की लपटों में घिर चुकी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला। तब तक आकाश, उसके भाई ईशु, आशीष और कार चालक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़े – दिल दहला देने वाली घटना ; मां, पत्नी और बच्चों की बेरहमी से हत्या कर खुद को मारी गोली

Advertisement