Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विधायक पुत्र के निधन से भिंड में शोक, रामलीला और रावण दहन का कार्यक्रम रद्द

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Oct 2026, 08:24 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

भिंड। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह का मंगलवार सुबह दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है। दुखद घटना के चलते नगर पालिका परिषद ने एमजेएस मैदान में आयोजित होने वाले रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह (35) का मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन से जिले में शोक का माहौल है। दुख की इस घड़ी में नगर पालिका परिषद ने दशहरा उत्सव के तहत आयोजित होने वाले रामलीला मंचन और रावण दहन का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। नगर पालिका की ओर से हर वर्ष एमजेएस मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और रावण का पुतला तैयार था, लेकिन परिवार पर आए दुख के चलते कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि कुशवाह परिवार के लिए यह पीड़ा असहनीय है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886