सिंगरौली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं पीडीएस दुकान के आसपास विशेष साफ-सफाई कर कचरे को हटाया गया।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, आयुष्मान आरोग्य केंद्र एवं पीडीएस दुकान के आसपास विशेष साफ-सफाई कर कचरे को हटाया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य (एडवोकेट) की मौजूदगी में सफाई कार्य कराया गया। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।




