Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

UP Police Home Guard Vacancy 2025 : 45,000 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 19 Nov 2025, 10:03 AM IST | 1 min read
UP Police Home Guard Vacancy 2025 : 45,000 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
Share:
Advertisement

UP Police Home Guard Vacancy 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB), लखनऊ ने 18 नवंबर 2025 को यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 45,000 पदों की घोषणा की गई है। बड़ी संख्या में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

UPPRB ने यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 की घोषणा कर दी है। 45,000 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास पुरुष व महिलाएं 17 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर होगा। आवेदन करने से पहले ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य है।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा

  • आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जन्म 01 जुलाई 1995 से पहले नहीं और 01 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों को उनकी सेवा अवधि के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

ऊंचाई

Advertisement

  • पुरुष: 168 सेमी
  • महिला: 152 सेमी
  • आरक्षित वर्ग पुरुष: 160 सेमी
  • आरक्षित वर्ग महिला: 147 सेमी

सीना (केवल पुरुष)

  • बिना फुलाव: 79 सेमी
  • फुलाव के बाद: 84 सेमी
  • न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य

वजन

  • महिला अभ्यर्थी: कम से कम 40 किलोग्राम

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

  • पुरुष: 4.8 किमी दौड़ – 28 मिनट में
  • महिला: 2.4 किमी दौड़ – 16 मिनट में

आवेदन शुल्क

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹400
  • एससी / एसटी: ₹300

अतिरिक्त अंक (Bonus Marks)

  • एनसीसी प्रमाणपत्र: 1 से 3 अंक
  • भारत स्काउट एंड गाइड: अतिरिक्त अंक
  • आपदा मित्र प्रशिक्षण: 3 अंक
  • चार पहिया ड्राइविंग लाइसेंस: 1 अंक

लिखित परीक्षा

  • परीक्षा 100 नंबर की होगी।
  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • समय: 2 घंटे
  • 25% से कम अंक पाने वाला उम्मीदवार अयोग्य माना जाएगा।

दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य नियम

  • सभी रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।
  • शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण अनिवार्य होगा।
  • किसी भी चरण में गलत जानकारी मिलने पर पंजीकरण रद्द हो सकता है।
  • एक से अधिक पत्नी या पति वाले व्यक्ति आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  • जिस जिले के मूल निवासी हों, उसी जिले की रिक्ति के अनुसार आवेदन करना होगा।

ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाएं।
  • “Create Account” लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP सत्यापित करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • पासवर्ड बनाएं और अपना नामांकन नंबर सुरक्षित रखें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन-PDF

आवेदन करने के लिए क्लिक करें- Apply Now

OTR करने के लिए क्लिक करें-Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886