Bihar News : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। गोटपा नहर पुल के पास वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। मृतकों की पहचान अरबिंद साह (35) और ओम प्रकाश कुमार (40) के रूप में की गई है।
मोहनी गांव में वज्रपात से 8 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गयी। वह मूल रूप से बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र था। वह बिक्रमगंज में मोहिनी निवासी अपने चाचा उमेश यादव के घर रहकर पढ़ाई करता था।
Also Read
निंगा गांव में सड़क निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर की वज्रपात से मौत हो गयी। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (23) के रूप में की गई है।
ये भी पढे – 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर होने वाले हैं – Delhi CM Arvind Kejriwal




