Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कलेक्टर ने छात्रावासों की लापरवाही पर अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 10 Oct 2025, 10:03 PM IST | 1 min read
Gaurav Bainal, the new collector of Singrauli, took charge.
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 10 अक्टूबर 2025 । कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने छात्रावासों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने कन्या छात्रावास बैढ़न की अधीक्षिका श्रीमती संध्या मिश्रा और महाविद्यालय बालक छात्रावास देवरा के अधीक्षक श्री रामानुज साकेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1995 के तहत की है। दोनों अधिकारियों को तीन दिन के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंगरौली में कलेक्टर गौरव बैनल ने कन्या एवं बालक छात्रावासों की साफ-सफाई और भोजन की खराब गुणवत्ता पर अधीक्षिका संध्या मिश्रा और अधीक्षक रामानुज साकेत को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

छात्राओं ने की शिकायत

ग्राम कचनी के चन्द्रमा टोला स्थित कन्या छात्रावास की छात्राओं ने कलेक्टर को आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि छात्रावास में भोजन समय पर नहीं मिलता, साफ-सफाई नहीं होती, और अधीक्षिका भी उपस्थित नहीं रहतीं। इस कारण छात्राओं को रहने और पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। इसी तरह की शिकायत महाविद्यालय बालक छात्रावास देवरा से भी मिली।

Advertisement

एसडीएम ने किया निरीक्षण

कलेक्टर बैनल ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एसडीएम सिंगरौली से दोनों छात्रावासों का त्वरित निरीक्षण करवाया। निरीक्षण में पाया गया कि भोजन की गुणवत्ता खराब है, साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है, शौचालय और बाथरूम गंदे हैं तथा बिजली व्यवस्था भी सही नहीं है। साथ ही अधीक्षिका और अधीक्षक की अनुपस्थिति और उदासीनता भी पाई गई। छात्राओं के साथ महिला कर्मचारियों का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं था।

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर गौरव बैनल ने संबंधित अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को निर्देश दिया है कि एक दिन के भीतर सभी कमियों को दूर कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले बच्चों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886