Urjanchal Tiger
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News : 6 ट्रक चालक नशे में पकड़े गए, वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई

सिंगरौली में नशे में वाहन चलाने वाले 6 ट्रक चालकों पर कार्रवाई, वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी। जानें पूरी खबर।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 04 Oct 2026, 06:52 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Singrauli News : सिंगरौली में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मध्यरात्रि में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 6 ट्रक चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Shiyaz K M के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में की गई। दिनांक 3-4 अक्टूबर 2026 की रात यातायात पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों—निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराने ट्रैफिक तिराहा—पर औचक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान करीब 87 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए समझाइश दी कि शराब या किसी भी मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

चेकिंग के दौरान 6 ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने तत्काल उनके वाहन जब्त कर लिए और प्रकरण को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Singrauli Drunk Driving Case, Traffic Police Night Checking SingrauliSingrauli News : लाइसेंस निलंबन की तैयारी

पुलिस के अनुसार, सभी दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कराने के लिए प्रस्ताव जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा। न्यायालय के आदेशानुसार इन चालकों के लाइसेंस 6 माह तक निलंबित किए जा सकते हैं।
अभियान से हादसों में कमी

यातायात पुलिस का कहना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Advertisement

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886