सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली की सीएसआर पहल के तहत ‘आह्वाहन’ हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कोटा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। संजीवनी चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 150 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर एवं ‘आह्वाहन’ हेल्थ एंड वेलनेस पहल के तहत कोटा बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। संजीवनी चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित शिविर में लगभग 150 ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाओं का लाभ मिला। शिविर में चिकित्सकों ने सर्दी-खांसी, बुखार, कमर दर्द, कुपोषण, संक्रामक एवं स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच की। साथ ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह की पहचान के लिए बीपी एवं ब्लड शुगर की स्क्रीनिंग की गई। विशेष उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय रेफर किया गया।
Also Read
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। वहीं, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सीएसआर) डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि एनटीपीसी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिविर का संयोजन सुश्री इरम फातिमा एवं सीएसआर टीम ने किया। ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी की इस पहल की सराहना की और ऐसे शिविर प्रत्येक पखवाड़े आयोजित करने का अनुरोध किया।




