Urjanchal Tiger
सोमवार, 9 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एनसीएल में भ्रष्टाचार पर अंकुश की पहल, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का दिया संदेश

Om Prakash Shah

Author | Updated: 18 Oct 2026, 07:32 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत निवारक सतर्कता विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। एमडीआई, सीईटीआई में आयोजित इस कार्यक्रम में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के पालन के प्रति जागरूक किया।

कोयलांचल की प्रमुख कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत निवारक सतर्कता पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन और निष्पक्ष निर्णय लेने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। एनसीएल के एमडीआई, सीईटीआई में आयोजित सत्र में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा ने ‘ईमानदार कर्मियों के मार्गदर्शन हेतु क्या करें और क्या न करें’ विषय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने निवारक सतर्कता के विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए कार्यस्थल पर नैतिक आचरण बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार की संभावनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया। सत्र के दौरान सतर्कता व्यवस्था, सदाचार, नैतिकता और राष्ट्रीय विकास में भ्रष्टाचार से उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को दैनिक कार्यों में पारदर्शिता अपनाने, नियमों का पालन करने और निर्णय प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। गौरतलब है कि ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के अंतर्गत एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य संगठन में ईमानदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT