सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में रविवार को जमगड़ी वन चौकी पुल के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले के सरई थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जमगड़ी वन चौकी पुल के पास ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।




