सिंगरौली। रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने बरगवां स्थित हिंडालको महान प्लांट का निरीक्षण कर औद्योगिक गतिविधियों, श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने बरगवां स्थित हिंडालको महान प्लांट का निरीक्षण कर श्रमिकों की सुरक्षा, औद्योगिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लांट प्रबंधन को निर्देश दिए कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने एल्यूमिनियम एवं पावर प्लांट की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने पॉट रूम और कास्टिंग रूम में उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, मशीनों का नियमित रखरखाव करने तथा श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Also Read
संभागायुक्त ने श्रमिकों से संवाद कर कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली। संभागायुक्त ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन के साथ श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आपातकालीन व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम करने तथा स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई सहित जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।




