Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में दो बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

Om Prakash Shah

Author | Updated: 24 Oct 2026, 09:27 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेका गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेका गांव के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में खोढ़री निवासी कमलेश साकेत (28), पिता रामाधार साकेत और चूड़ीपाठ बिंदूल निवासी राजकुमारी शाह (60), पति बृहस्पति शाह की मौत हो गई। वहीं मिथिलेश समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। घटनास्थल सुनसान होने के कारण हादसे की जानकारी काफी देर तक नहीं मिल सकी। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मृतकों के शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement