Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

ब्रजरज उत्सव में हेमा मालिनी का जलवा, मां गंगा के अवतरण की प्रस्तुति ने मोहा मन

Om Prakash Shah

Author | Updated: 24 Oct 2026, 11:23 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से शुक्रवार शाम वृंदावन के स्वामी हरिदास सभागार में ब्रजरज उत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पद्मश्री हेमा मालिनी ने मां गंगा के अवतरण पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

वृंदावन में शुक्रवार शाम ब्रजरज उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से स्वामी हरिदास सभागार ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्सव के पहले दिन पद्मश्री हेमा मालिनी की मां गंगा के अवतरण पर आधारित नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका में मां गंगा की भूमिका निभाते हुए भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया। प्रस्तुति में गंगा की यात्रा को चार युगों के संदर्भ में दर्शाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनकी लीलाओं, महाभारत युद्ध और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश का प्रभावशाली मंचन किया गया। पौराणिक कथाओं के साथ भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की झलक ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

नृत्य नाटिका में गंगा-यमुना सहित देश की अन्य नदियों की मौजूदा स्थिति और प्रदूषण की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया गया कि जीवनदायिनी नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ब्रजवासियों की उपस्थिति रही। हेमा मालिनी की शानदार प्रस्तुति ने ब्रजरज उत्सव के शुभारंभ को यादगार बना दिया।

Advertisement