Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अव्यवस्थाओं के खिलाफ विद्यार्थियों की पदयात्रा, कलेक्टर के सामने रखेंगे अपनी पीड़ा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 24 Oct 2026, 02:20 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

झाबुआ। जिले के पेटलावद स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह करीब 8 बजे प्रिंसिपल की शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल ही झाबुआ के लिए निकल पड़े। कुछ दूर जाने के बाद एक छात्रा को चक्कर आ गए, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पेटलावद स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह करीब 8 बजे प्रिंसिपल की शिकायत लेकर पैदल ही कलेक्टर से मिलने झाबुआ के लिए निकल पड़े। इस दौरान कुछ दूर चलने के बाद एक छात्रा को चक्कर आ गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विद्यार्थियों के साथ आदिवासी समाज संगठन के प्रेम सिंह भूरिया और धर्मेंद्र डामोर भी मौजूद थे। छात्रों के पैदल रवाना होने की जानकारी मिलने पर स्कूल स्टाफ, एसडीएम रितिका पाटीदार और तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया। हालांकि, विद्यार्थी अपनी शिकायत कलेक्टर के सामने रखने की मांग पर अड़े रहे।

छात्र दीपक मचार ने आरोप लगाया कि अप्रैल से अब तक उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। छात्रावास में साफ-सफाई नहीं होने और भोजन की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत भी की गई। विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से उन्हें जली और कच्ची रोटियां परोसी जा रही हैं, जबकि भोजन भी रोजाना देर से मिलता है। छात्रों की इन शिकायतों ने आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं की जांच कर उनके समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

Advertisement