रीवा। विश्वविद्यालय थाने में पदस्थ आरक्षक पीयूष मिश्रा की शनिवार, 24 अक्टूबर को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे मऊगंज जिले के धवैया गांव के निवासी थे।
विश्वविद्यालय थाने में पदस्थ आरक्षक पीयूष मिश्रा की शनिवार को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे मऊगंज जिले के धवैया गांव के निवासी थे। 22 अक्टूबर की शाम पीयूष मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उन्हें बेसुध हालत में देखा, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। उन्हें तत्काल संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। दो दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार, 24 अक्टूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।




