Urjanchal Tiger
सोमवार, 28 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Singrauli News : मिस्त्री की मौत, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप।

सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में भैयालाल सेन की संदिग्ध मौत। शरीर पर करंट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 28 Sep 2026, 10:57 AM IST | 1 min read
Godbahra Village, Bhaiyalal Sen, Suspicious Death, Electric Shock Death,
Share:
Advertisement

Singrauli News : सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव में भैयालाल सेन उर्फ लाला मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर करंट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने करंट लगाकर हत्या करने और शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है।

सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव में सोमवार को भैयालाल सेन उर्फ लाला मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मृतक के शरीर पर करंट लगने के निशान मिलने की बात सामने आने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि भैयालाल सेन सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। इसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना परिजनों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति और शरीर पर मिले कथित करंट के निशानों को लेकर परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

मामले को लेकर आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने झुरही-सरई मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। चक्काजाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के घर से लेकर दुकान और शव मिलने के स्थान तक की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है फिलहाल परिजनों द्वारा हत्या के लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच जारी है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement